फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फंदा लगाने का नाटक कर ब्यूटी पार्लर संचालिका को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-20 औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णपुरा में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका से 1.50 लाख रुपये की मांग की गई है। आरोपियों ने फंदा लगाने का नाटक कर एक वीडियो भी व्हाट्सएप पर भेजी और बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन

शहर की निवासी एक महिला ने कृष्णपुरा चौकी पर दी शिकायत में बताया कि वह एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसके यहां एक युवती काम करती है। मंगलवार दोपहर को वह खाना खाने के लिए घर पर आई थी। उसी समय उसके पास पार्लर पर काम करने वाली युवती का फोन आया।
जिसके बाद वह तुरंत पार्लर पर पहुंची तो देखा की युवती का भाई, मां और एक अन्य युवती उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। जब उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपी उसके साथ भी अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

आरोपी युवक ने कहा कि उसने जो 20 हजार रुपये ले रखे हैं, वह वापस नहीं करेंगे। इसके साथ ही 1.50 लाख रुपये की मांग करने लगे। बुधवार को आरोपियों ने उसके व्हाट्सएप पर एक वीडियो भेजी। जिसमें आरोपी फंदा लगाने का नाटक कर रहा है और बदनाम करने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें