फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से 20 से पांच लाख किलोग्राम रह गया धागे का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विश्व में सबसे अधिक रंगीन धागे का उत्पादन करने वाली टेक्सटाइल नगरी बुरे दौर से गुजर रही है। बिजली कटों के कारण उद्योगों में मशीनें नहीं चल पा रही हैं। धागे का उत्पादन 20 लाख किलोग्राम प्रतिदिन से घटकर पांच लाख किलोग्राम पर आ गया है। रंगाई का काम भी आधे से कम हो गया है। पहले उद्यमी एक दिन में 16 हजार किलोग्राम कपड़े की रंगाई करते थे। अब बिजली संकट के कारण हर रोज पांच हजार किलोग्राम कपड़े की ही रंगाई हो पा रही है। उद्यमियों को सिर्फ दिन में ही उद्योगों को चलाना पड़ रहा है। रात में आठ और दिन में तीन घंटे के बिजली कटों से किसी भी शिफ्ट में नियमित रूप से काम नहीं हो पा रहा है। उद्यमियों को रात की शिफ्ट करनी पड़ गई है।
विज्ञापन

एक्सपोर्टर ऑर्डर पूरे नहीं कर पा रहे हैं। देश और विदेशों में बैठे बायर अपना ऑर्डर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। समय पर माल तैयार न होने से निर्यातकों को करोड़ों के ऑर्डर रद्द होने का डर सता रहा है। काम न होने से एक लाख श्रमिक फिलहाल बेरोजगार चल रहे हैं। बेरोजगारी से परेशान होकर श्रमिकों को अपने गांव वापस जाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर उद्यमी लेबरों को बिजली आपूर्ति सुचारु होने तक यहीं पर रुकने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें