फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे समुदाय की लड़की से शादी पर युवक को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दूसरे समुदाय की युवती से शादी करने पर 15-20 हमलावरों ने डंडे और गंडासी से युवक पर हमला कर दिया। बेहोश होने पर युवक मौके पर छोड़कर उसके घर पहुंचे। जहां युवक के परिजनों के साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों के आने पर हमलावार मौके पर दो बाइक छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की जेब से 7500 रुपये भी गायब मिले । पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद और 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उससे मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शिव नगर निवासी कासिम ने बताया कि उसने मार्च 2020 में भारत नगर निवासी दूसरे समुदाय की लड़की से लव मैरिज की थी। इसी वजह पूर्व पार्षद संजीव के बेटे अंशुल और आशीष उससे रंजिश रखते थे। रविवार को वह रामनगर निवासी दोस्त राहुल की शादी में गया था। घर लौटते समय कच्ची कॉलोनी के पास अंशुल, आशीष उर्फ भीम, विजय, अजय, छोटू और करीब 15 युवक और खड़े मिले। सभी ने उसे रोककर गंडासी व डंडों से हमला कर दिया। कुछ ही देर बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर उसके घर पहुंचे और परिजनों पर हमला कर दिया। गर्भवती भाभी बीच आई तो आरोपियों ने उसके पेट में भी लात मारी। परिजनों ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। उन्हें आते देख आरोपी दोनों बाइक छोड़कर फरार हो गए।
घायल कासिम ने बताया कि जब उसे देर रात होश आया तो वह अस्पताल में था। परिजनों के भी सिर में चोट लगी थी। वहीं उसने अपनी जेब चेक की तो सात हजार रुपये गायब मिले। ये रुपये वह प्लाट में मिट्टी भराव के बाद ठेकेदार अतर सिंह से लेकर आया था। अस्पताल में ही किला थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए और कार्रवाई शुरू की। पुलिस के हाथ मारपीट करते हुए की एक वीडियो भी हाथ लगी। एसएचओ ने बताया कि कासिम की शिकायत पर पुलिस ने आसिम उर्फ भीम, अंशुल, देव, कपिल व छोटू समेत 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें