मॉडल टाउन निवासी मेरठ के फायर सर्विस के डिप्टी ऑपरेटर के घर से एक एलइडी व अन्य सामान चोरी हो गया। किरायेदार ने मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में अमन शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि वह मेरठ में फायर सर्विस के डिप्टी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। गत सात अगस्त की रात को उसके किराएदार ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह 10 अगस्त को घर पहुंचा, जहां पर उसके मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर जाकर चैक किया तो एक एलइडी, टूंटी व बेट्रिया चोरी मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने की धारा के तहत केस दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।