फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रांसपोर्टर पर गोली चलाने वाले पुलिस पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-गोहना रोड पर महराना गांव में टीएनआर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सी-सुब्रमण्यम स्वामी को गोली मारने की वारदात के एक दिन से ज्यादा समय बीत गया। पुलिस न तो बदमाशों को ही तलाश पाई है और न ही वारदात के पीछे के कारण ही स्पष्ट हुए। जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश घायल ट्रांसपोर्टर को पहले से जानते थे।
विज्ञापन

बदमाशों ने पहले बात करने के लिए उन्हें अलग बुलाया था और फिर बात करते करते तीन गोलियां मार दीं। उधर, तीन गोली लगने से घायल ट्रांसपोर्टर की हालत में अभी सुधार नहीं है। नाजुक हालात होने के कारण उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के महराना गांव में नायरा पेट्रोल पंप के पास ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम के कार्यालय पर पहुंचे तीन बदमाशों ने उन्हें तीन गोली मार दी थी। एक गोली उनके सिर में और दो गोली पेट में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। वारदात के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है, इसके लिए एसपी ने चार टीमों को लगाया है। पुलिस ने कुछ स्थानों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली, जिनमें तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस उनकी पहचान नहीं कर पाई। घायल सी-सुब्रमण्यम के चचेरे भाई मोहन की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोहन ने बताया कि उसके भाई अपने कार्यालय में बैठे थे। करीब चार बजे दो बदमाश पैदल आए और एक मोटरसाइकिल पर आया। एक युवक ने उन्हें कुछ बात करने के लिए बाहर बुलाया और कुछ अलग ले जाकर बात करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने फायरिंग कर दी। सी-सुब्रमण्यम के सिर और पेट में तीन गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें