फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नववर्ष की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस नववर्ष के जश्न की आड़ में हुड़दंग मचाने और दूसरे लोगों के अधिकारों पर बाधा पहुंचाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगी। शहर से लेकर गांवों में पुलिस जगह-जगह नाके लगाएगी। यहां लोगों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस मंगलवार शाम को छह बजे नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्था संभाल लेगी। नाकों पर देर रात तक पुलिस तैनात रहेगी।
नए साल का जश्न मंगलवार को होगा। शहर में कई जगह इसको लेकर बड़े आयोजन होंगे। इसके साथ कुछ लोग जश्न की आड़ में सार्वजनिक स्थान और सड़क के किनारे शराब पीना, वाहनों के सायलेंसर से पटाखे फोड़ ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करते हैं।
पुलिस इन पर कड़ी कार्रवाई को लेकर तैयार है। शहर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। यहां शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच की जाएगी। इसके साथ शरारती तत्वों द्वारा इस अवसर पर शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर की जाने वाली हुड़दंगबाजी और गतिविधियों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों की प्रत्येक गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवर स्पीडिंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यातायात के सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में पार्क करें। किसी भी असामान्य गतिविधि की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें