पानीपत। पंजाब में किसानों के बंद का असर सोमवार को पानीपत में देखने को मिला। पानीपत डिपो से पंजाब जाने वाले तीन बसें अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाई। डिपो से सुबह रवाना बसों को अंबाला रोकना पड़ा।
किसानों के सड़क पर उठने के बाद बसों को रवाना किया गया। वहीं आधा दर्जन ट्रेन रद्द रही और दर्जनों ट्रेन घंटों देरी से पहुंची। उधर पंजाब के लुधियाना से गर्म कपड़ों के ऑर्डर सोमवार को पानीपत नहीं पहुंच पाए। दुकानदार रविवार को खरीदारी कर ट्रांसपोर्टर को ऑर्डर दिया था।
पंजाब के रविवार को बस और रेल मार्ग को रोका गया। इसके चलते पानीपत से होकर दिल्ली से पंंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेन और बस सेवा प्रभावित रही। बसों को पानीपत से इनको आगे रवाना किया गया। अंबाला तक वाहन आसानी से गए लेकिन इससे आगे पंजाब में दाखिल नहीं हो पाए। वहीं रेल ट्रैक बाधित होने से दिल्ली-जालंधर और चंडीगढ़ ट्रेन नहीं जा सकी। कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
रेल यात्री सुमित, विनीत व रामेश्वर ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे है लेकिन कोई ट्रेन अभी तक पानीपत स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए नहीं पहुंची है। जिससे उनके साथ मौजूद परिवार के सदस्याें को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात बाधित है।
जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में काफी ट्रेनाें को रद्द भी कर दिया गया है। जिससे किसी प्रकार का हादसा अमल में न लाया जा सकें।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: