फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा फुटबाल का जादू

Tue, 24 Jun 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भले ही भारत की टीम फुटबाल के वर्ल्ड कप में नहीं खेल रही मगर इसका जादू नगर के युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। युवा घंटाें टीवी के सामने बैठकर वर्ल्ड कप का मजा ले रहे हैं। रफ-टफ माने जाने वाले इस खेल के मैचाें का प्रसारण देखने में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, युवा मैचाें के प्रसारण के दौरान मैदान से बाहर रहकर अपनी-अपनी पंसदीदा टीमाें व खिलाड़ियाें का समर्थन कर रहे हैं। साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश ने फुटबाल मैचाें का मजा दोगुना कर दिया है।
युवाआें के सिर पर आजकल वर्ल्ड कप का जुनून सवार है। शाम होते ही युवा एलसीडी लगे अपने किसी एक दोस्त के घर पर जाकर जम जाते हैं। मैच देखने का सिलसिला एक बार शुरू होने के बाद देर रात तक चलता रहता है। साथ ही नेट पर चैटिंग से दूर बैठे अपने साथियाें के इस गेम को लेकर अपडेट रहते हैं।
विज्ञापन


बीए तृतीय वर्ष के छात्र एवं खेल प्रेमी महेश शर्मा और अमन कुमार का कहना है कि उन समेत साथियों पर वर्ल्ड कप का सुरूर छाया हुआ है। आलम यह है कि आजकल शाम को होने वाले विवाह या अन्य पार्टियां आदि के प्रोग्राम भी लगभग कैंसिल हैं। शाम को मैच के अलावा किसी भी कीमत पर दूसरा ओर कोई प्रोग्राम उन्हें मंजूर नहीं।

कोई मैसी तो नेमार का है दीवाना
रोहित कादियान और नवीन गौतम का कहना है कि फुटबाल वाकई में एक जबरदस्त खेल है। विश्व कप में भारत की टीम की कमी अपनी पंसदीदा टीम व खिलाड़ी को समर्थन कर पूरी कर रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि ब्राजील एक बैलेंस टीम है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वे दिल से चाहते हैं कि ब्राजील ही विजेता बने। बाकी समय बताएगा कि ताज किसके सिर पर सजेगा। वहीं, नरेंद्र कुमार और महेश शर्मा अर्जेंटीना के मैसी व योगेश राणा पुर्तगाल के रोनाल्डो के खेल के दीवाने हैं। उनकी मानें तो इन स्टार खिलाड़ियाें के खेल की बदौलत ही विश्व कप फुटबाल का जलवा है।

लड़कियां को भी फुटबाल में आ रहा है मजा
लड़कियों भी वर्ल्ड कप का मजा उठाने में पीछे नहीं हैं। कंप्यूटर कोर्स कर रही पूजा शर्मा, कपिला व मंजूश्री का कहना है कि फुटबाल को रफ-टफ गेम माना जाता है। मैचाें का प्रसारण देखते समय कई बार परिजन भी टोका-टाकी कर देते हैं तथा उन्हें इतना तक कह दिया जाता है कि यह गेम लड़कियाें नहीं बल्कि लड़काें के लिए है। ऐसे में क्याें समय खराब कर रही हो। मगर इसके बावजूद वे मैच देखने के लिए समय निकाल ही लेती हैं।
माडल टाउन निवासी श्रेष्ठा छाबड़ा और नीति मलिक का कहना है कि ब्राजील उनकी फेवरेट टीम है तथा ब्राजील के नेमार उनके पंसदीदा खिलाड़ी हैं। नेमार इस प्रतियोगिता में जबरदस्त खेल रहे हैं। अपने फेवरेट को मैदान से बाहर समर्थन करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें