फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिवाह गांव में सुनार की दुकान में चोरी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-थ्री टीम ने सिवाह गांव में घर के पास सुनार की दुकान में हुई सोने-चांदी के गहनों की चोरी के मामले में तीसरे मुख्य आरोपी को सेक्टर-29 से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुरजीत उर्फ जलवा निवासी उदेशीपुर जिला सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री प्रभारी सुभाष ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी दीपक और अनुज निवासी मच्छरौली को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में गांव सिवाह निवासी हरिकिशन ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके मकान के साथ बनी सुनार की दुकान का ताला तोड़कर सोना, चांदी और कुछ आर्टिफिशियल आभूषण चोरी कर लिए थे। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें