सनौली। बापौली पुलिस ने खोजकीपुर गांव में खेत से काम कर घर लौट रहे युवक का रास्ता रोककर हमला कर चोट मारने के तीसरे आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान खोजकीपुर कला गांव निवासी रजत उर्फ बबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी रजत उर्फ बबलू के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। मामले में पहले गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर दोनों आरोपियों खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है।
थाना बापौली प्रभारी पवन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपी रोहित और साहिल के साथ मिलकर हमला कर चोट मारने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। थाना बापौली में खोजकीपुर गांव निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 24 फरवरी 2026 की देर शाम करीब सात बजे खेत में काम कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। छोटी खोजकीपुर गांव में मंदिर के पास पहुंचा तो बाइक व ट्रैक्टर पर सवार रोहित, रजत उर्फ बबूल, साहिल और इनके अन्य साथियों ने पिस्तौल से दो गोली चलाई। स्कूल के ग्राउंड के गेट के पास उसके ट्रैक्टर को पीछे से ट्रैक्टर से साइड मारी। आरोपियों ने उस पर तेज धार हथियार से हमला करने के साथ मारपीट कर चोट मारी। उसके हाथ और दांत टूट गए। ग्राउंड के पास खेल रहे बच्चों ने बीच बचाव कर उसकी जान बचाई। आरोपी उसको व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।