जानकारी के अनुसार चोरों ने महज 3 मिनट के अंदर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह घटना बैंक के सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। शनिवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण अभी तक पुलिस को भी सीसीटीवी नहीं मिल पाई है।
पानीपत में जीटी रोड से लगते नांगल खेड़ी गांव में चोरों ने शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे एक एटीएम को काट कर करीब 3 लाख 59 हजार रुपये चोरी कर लिए। एटीएम मशीन को काटने के लिए चोरों ने एटीएम का शटर उखड़ा। एटीएम मशीन काटने की सूचना तुरंत बैंक के कंट्रोल रूम तक पहुंची। इसके बाद मौके पर पुलिस और बैंक कर्मी भी पहुंच गए लेकिन तब तक कर एटीएम मशीन को काटकर सारा कैश निकाल ले गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चोरों ने महज 3 मिनट के अंदर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह घटना बैंक के सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। शनिवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण अभी तक पुलिस को भी सीसीटीवी नहीं मिल पाई है। बता दें की नांगल खेड़ी गांव में यूनियन बैंक के जी एटीएम को उखाड़ गया है उसके पास एक्सिस बैंक का एटीएम भी है और ठीक उसी के सामने यूनियन बैंक का ब्रांच ऑफिस है।
इस मामले को लेकर सेक्टर 29 थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । पुलिस अधिकारियो को कहना है कि वे जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे और चोर सलाखों के पीछे होंगे।