फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज यहां रहेगी बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। 33 केवी सब स्टेशन जिला सचिवालय से चलने वाले 11 केवी फीडर गीता मंदिर की सप्लाई शनिवार सुबह पांच से 10 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 पार्ट टू से चलने वाले 11 केवी फीडर बालाजी की सप्लाई सुबह पांच से नौ बजे तक बंद रहेगी। 32 केवी पावर हाउस सेक्टर-29 से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-24 की सप्लाई सुबह छह से नौ बजे तक बंद रहेगी। इससे 11 केवी फीडर अमृत कोटेक्स, लखीना हैंडलूम, शिव मंदिर, नरेंद्र नगर, पीर बाबा, सेक्टर-24, आर्य नगर, एकता विहार एरिया प्रभावित होगा।
विज्ञापन

11 केवी फीडर निंबरी इंडस्ट्री की सप्लाई सुबह छह से नौ बजे तक और 33 केवी सेक्टर-29 पार्ट वन से चलने वाले फीडर आनंद इंटरनेशनल व ऊझा रोड व 33 केवी सब स्टेशन रिसालू से चलने वाले फीडर इंडो की सप्लाई भी सुबह छह से नौ बजे तक बंद रहेगी। दूसरी ओर 132 केवी पावर हाउस छाजपुर से चलने वाले फीडर निंबरी डीएस और 33 केवी मोहाली से चलने वाले निंबरी एपी के साथ 220 केवी छाजपुर से चलने वाले छाजपुर डीएस की सप्लाई सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। इनके अलावा 132 केवी उरलाना कलां से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन नारा गांव की सप्लाई सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन सनौली रोड से चलने वाले 11 केवी फीडर पीपी गली की सप्लाई भी सुबह छह से नौ बजे तक बंद रहेगी। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें