फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अस्पताल में मेडिकल बनवाने में मिले धक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अमरनाथ यात्रा के लिए लोगों को बुधवार को अस्पताल और जम्मू एवं कश्मीर बैंक में दो अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। जिला नागरिक अस्पताल में असुविधाओं के चलते मेडिकल बनवाने के लिए लोगों धक्के मिले। मुख्य दरवाजा तक बंद रखा गया।
अस्पताल में पिछली खिड़की से मेडिकल बनवाने वाला गिरोह भी सक्रिय हो गया। वहीं जम्मू एवं कश्मीर बैंक में पंजीकरण के पहले दिन लोगों का फूलों से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बैंक में पहला पंजीकरण कराने पर कारद गांव के मोहित को सम्मानित किया। पहले दिन 80 लोगों ने पंजीकरण कराया। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को शुरू की जाएगी। लोगों ने इसके लिए मेडिकल बनवाने व पंजीकरण कराना तेज कर दिया है। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को आठ बजे ही लोग मेडिकल बनवाने पहुंच गए। नौ बजे चिकित्सकों के आने से पहले ही लंबी लाइन लग गई। अस्पताल में एक ही काउंटर होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने रोष प्रकट किया।
कुछ लोग पिछली खिड़की या सिफारिश लेकर अपनों का मेडिकल बनवाने लगे। एक युवती उनकी वीडियो बनाने लगी तो उनका मोबाइल छीन लिया। युवती पूरा दिन मोबाइल के लिए अस्पताल में बैठी रही। वहीं काउंटर के दूसरी तरफ बाहर खिड़की खुली रही। यहां से मेडिकल के लिए फार्म अंदर जाते गए। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि अमरनाथ जाने वाले लोगों के प्रतिदिन मेडिकल बनाए जा रहे हैं। मेडिकल के लिए जल्द ही दूसरा काउंटर बनाया जाएगा। जम्मू एवं कश्मीर बैंक की गोहाना रोड शाखा में बुधवार को विधिवत रूप से पंजीकरण शुरू किया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष केदार दत्त कौशिक और शाखा प्रबंधक संजय महाजन ने पंजीकरण कराने आए लोगों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान बैंक के बाहर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें