फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोपहर से शाम तक कई बार हुई छिटपुट बूंदाबांदी, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसके चलते सोमवार को दोपहर से शाम तक कई बार छिटपुट बूंदाबांदी हुई। इस बीच दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

इस बार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को ग्रामीण कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। सोमवार को सुबह हल्के से मध्यम बादल छाए जबकि करीब 10 बजे तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ा। दोपहर करीब 12 से शाम करीब चार बजे कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। किसानों की लगातार मौसम बदलने से चिंता बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। सिवाह निवासी अजय ने बताया कि सरसों की कटाई शुरू हो गई है। आगामी दस दिन में गेहूं की कटाई भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में बार-बार बूंदाबांदी होने से फसलों का नुकसान हो सकता है। इससे खेतों में कटी सरसों की फसल भीग जाएगी। फिर सरसों को सुखाने में समय लगेगा और उसकी क्षमता कम होगी। इसी प्रकार गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं या फसल ही जमीन पर बिछ सकती है इससे उत्पादन कम होगा और किसानों को नुकसान हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पूरा सप्ताह बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। मंगलवार को बारिश की संभावना है। इससे तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
सोमवार 33/19
मंगलवार 31/19
बुधवार 32/17
वीरवार 34/18
शुक्रवार 33/19
शनिवार 32/19
रविवार 30/16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें