संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बिजली निगम की ओर से बुधवार को सनाैली रोड पर खंभे शिफ्टिंग का कार्य शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में करीब चार घंटे का बिजली कट लगा रहा। निगम अब वीरवार को खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करेगा। निगम अधिकारियों ने इसकी तैयारी कर ली हैं। सनौली रोड पर चौड़ीकरण कार्य किया जाना है। इसके लिए बिजली खंभे और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग की जानी है। यह कार्रवाई संजय चौक से बबैल नाका तक होगी। सनौली रोड को लगभग 16 फीट चौड़ा किया जाना है। रोड पर कई जगह बिजली ट्रांसफार्मर लगे हैं। इस कारण केवल 10 से 12 फीट ही चौड़ीकरण हो पा रहा है।
बुधवार को सनौली रोड पर कई जगह बिजली के खंभे के साथ ही ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग के लिए संबंधित तैयारियों को पूरा किया गया। सनौली रोड पर दोनों तरफ 50 से अधिक खंभे और 20 के लगभग ट्रांसफार्मर है। इनको शिफ्ट करने के लिए लगभग 1.10 करोड़ रुपये का वर्क परमिट हो गया है। चौड़ीकरण से सनौली रोड पर कई जगह जाम से राहत मिलेगी।
संजय चौक से बबैल नाका तक बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग की जानी है। बुधवार को कर्मियों की ओर से संबंधित तैयारियों को पूरा किया गया है। वीरवार को सुबह खंभों और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग की जाएगी। सुरेश हुड्डा एक्सईएन सिटी डिवीजन पानीपत