फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कालरात्रि के दर्शन के लिए भक्तों का लगा तांता

Tue, 30 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को कालरात्रि के दर्शन व पूजन के लिए देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर शहर समेत आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के कपाट पूरे दिन खुले रहे। सामान्य दिनों में मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजे बंद कर फिर शाम को चार बजे खोले जाते थे। मंगलवार को अष्टमी पर कंजक पूजन किया जाएगा।
मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि सुबह पांच बजे माता का फूलों से श्रृंगार करके मंगल आरती के बाद कपाट खोले गए। शाम को मंदिर की महिला मंडली ने भजन-कीर्तन किया जिसमें महिलाओं ने नृत्य किया। मंदिर में पहुंचे प्रत्येक श्रद्धालु को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में मेला भी लगा हुआ है जिसमें श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। मंगलवार को नवरात्र अष्टमी होने से कंजक पूजन किया जाएगा। इस बार नवरात्र में एक दिन बढ़ा हुआ है जो शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन के लिए कतार की व्यवस्था
मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लाइन की व्यवस्था की गई है। पूरे दिन मंदिर में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। महिलाओं ने मन्नत पूरी होने की कामना से धागे व दीप जलाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें