फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज बसों की हो सकती है कमी, होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के लोकल व अंतर जिला रूटों पर आज रोडवेज बसों की कमी हो सकती है। रोडवेज की पानीपत डिपो से 82 बसें यमुनानगर रैली में जाएंगी। इनमें 72 बस पानीपत और 10 बसें रोहतक डिपो की हैं। इनके अलावा आरटीए करीब 222 अन्य बसों को पानीपत से यमुनानगर रैली में भेजेगा।
विज्ञापन

ये बसें रविवार शाम को ही निर्धारित 50 लोकेशन पर पहुंच गई हैं। ऐसे में सोमवार को रोडवेज बसों की उम्मीद से सफर मुश्किल भरा हो सकता है। रोडवेज डिपो में 124 बसे हैं। इनमें 30 किलोमीटर स्कीम और 13 मिनी बस हैं। चार से पांच बसें सामान्य मरम्मत के लिए वर्कशाप में रहती है। ऐसे में 119 या 120 बस ही रोडवेज की चल पाती हैं। इनमें 72 बसों का पानीपत से यमुनानगर कार्यक्रम में भेजा जाएगा। ऐसे में डिपो में मुश्किल से 48 बस की मिल पाएंगी। रोडवेज का इनमें भी अंतरराज्यीय रूटों पर बस चलाने की प्राथमिकता रहेगी। इन परिस्थितियों में यात्रियों को सोमवार को अपना सफर तय करने में कुछ मुश्किल हो सकती हैं।
रोडवेज अधिकारियों ने पानीपत की 72 और रोहतक डिपो से मिली 10 बसों को रविवार को प्रशासन द्वारा दिए गए लोकेशन पर भेज दिया। डिपो से दोपहर बाद ही बसों को रवाना करना शुरू कर दिया। देर शाम तक बसें गांवों में पहुंच गई। इसके साथ चालक और परिचालक को भी डिपो अधिकारियों ने आवश्यक हिदायतें दी हैं। बसों की लोकेशन साझा करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें