फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखने की उम्र नहीं होती : रमण गुरुनी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। शहर समेत जिले में पांच स्थानों पर चातुर्मास में जैन मुनियों ने प्रवचन कर समाज की भलाई के लिए काम करने का संदेश दिया। राजाखेड़ी गांव में रमण गुरुनी महाराज, अग्रवाल मंडी में मनोज मुनि महाराज और गांधी मंडी में डॉ. राजेश मुनि और राजेंद्र मुनि महाराज ने प्रवचन किए।
विज्ञापन


एसएस जैन सभा राजाखेड़ी में रमण गुरुनी महाराज ने चातुर्मास में लगातार परिश्रम करने और कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। हमें सीखते रहना चाहिए जिस प्रकार संसार में हर इंसान अपना अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं उसी प्रकार हमें भी घर जाकर अपना किरदार निभाना चाहिए और परिश्रम करते रहना चाहिए। जैन स्थानक गांधी मंडी में डॉ. राजेंद्र मुनि महाराज और राजेश मुनि महाराज ने प्रवचन किए। डॉ. राजेंद्र मुनि ने कहा कि आधुनिक समय मशीनी युग बनता जा रहा है और बच्चे अपनी संस्कृति व परंपराओं को भूल रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों व अभिभावकों का कर्तव्य बनता है कि वे अपने बच्चों को संस्कृति से जोड़े रखें और उन्हें जीवन में संस्कृति व परंपराओं का महत्व समझाएं। एसएम जैन सभा अग्रवाल मंडी में मनोज मुनि ने युवाओं को समाज के विकास व राष्ट्र की उन्नति में सहयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को यदि नशा करना है तो वे राष्ट्र की उन्नति और समाज के विकास का करें। ताकि जुनून से वे विकास कार्य करें जिससे राष्ट्र उन्नति कर सके और समाज के विकास हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें