फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिन में लोडिंग से सेक्टर-29 के बाईपास रोड पर लग रहा जाम

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह को अपी समस्याओं पर बात करते इंड​​स्टि्रयल एसोसिएशन के प्रधान मोहनला
विज्ञापन
पानीपत। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से सेक्टर-29 बाईपास रोड पर थाना चांदनी बाग के बाहर ही दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रांसपोर्टर दिन के समय ही रिसालू रोड पर लोडिंग और अन-लोडिंग करते हैं। इससे भी यहां निकलने को जगह नहीं मिल पाती। वहीं फैक्टरियों में आने वाले कर्मचारियों के साथ फैक्टरी मालिकों को भी असुरक्षा महसूस होती है। औद्याोगिक क्षेत्र की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग के लिए इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह से मिले। उन्होंने करीब आधे घंटे तक इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल गर्ग की अगुवाई में चार प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टर 25, सेक्टर 29 व बाईपास इंडस्ट्रियल एरिया से जुड़े होने के कारण यातायात का दबाव रहता है। इससे दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है। दूसरी थाना चांदनी बाग के नजदीक रिसालू रोड पर लोडिंग व अन-लोडिंग की जाती है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए सायं आठ से सुबह आठ बजे तक का समय निर्धारित करने का सुझाव दिया। तीसरी रिसालू रोड व कृष्णा गार्डन लेबर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। यहां कई कॉलोनियों में श्रमिक रहते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सायं छह से सुबह छह बजे तक प्रभावी गश्त कराई जाएं। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक एमआर गर्ग, सचिव विकास गोयल, खजांची गिरीश मक्कड़ व कानूनी सलाहकार एडवोकेट नरेश अत्री मौजूद रहे।
हर महीने होगी पुलिस और उद्यमियों की बैठक
इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान मोहनलाल गर्ग और उप प्रधान विक्की कत्याल ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का पुलिस के स्तर पर समाधान होने में समय लगता है। ऐसे में हर तीन माह में एक बैठक होनी चाहिए। उद्यमी इसमें अपनी समस्या रख सकें। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने हर महीने के अंतिम रविवार को बैठक कराने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि इन बैठक में थाना प्रभारी के साथ संबंधित क्षेत्र के डीएसपी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा की पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध को खत्म किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें