पानीपत। वरिष्ठ नागरिकों, श्रेष्ठ ग्राम पंचायतों और श्रेष्ठ स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए राज्य पुरस्कार 2025-26 के लिए पांच फरवरी तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। ये जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आवेदन संख्या कम होने के कारण फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पुरस्कारों की श्रेणियों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेंचुरीनियर अवार्ड, श्रेष्ठ मातृ पुरस्कार, साहस व वीरता पुरस्कार, जीवनकाल उपलब्धि पुरस्कार, वरिष्ठ कलाकार पुरस्कार चित्रकार, मूर्तिकार, संगीतकार, गायक, नर्तक, नर्तकी, वरिष्ठ खेल प्रतिभा पुरस्कार शामिल हैं। इस श्रेणी में वरिष्ठ नागरिकों और कलाकारों को 50 हजार से 20 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रेष्ठ ग्राम पंचायत, श्रेष्ठ स्वयंसेवी संस्था, श्रेष्ठ वृद्धाश्रम व श्रेष्ठ डे केयर सेंटर के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। संवाद