फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में आया बदलाव, सरकारी स्कूलों के सुधरे नतीजे : शिक्षा मंत्री

Sat, 30 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जन समस्याएं सुनते शिक्षा मंत्री। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जनता की समस्याओं सुनी और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा में बदलाव लाए जा रहे हैं। इससे सरकारी स्कूलों के नतीजों में सुधार आया है। शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार सुबह नौ बजे जनता दरबार शुरू किया और ढाई बजे तक समस्याएं सुनीं। उनके सामने करीब 125 शिकायत पहुंची।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हर वर्ग की समस्याओं का त्वरित समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं। सरकारी स्कूलों में अब आधारभूत ढांचे, अध्यापकों की उपलब्धता और स्मार्ट क्लासेज जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे विद्यार्थियों के परिणामों में भी सुधार आया है। पहले सरकारी स्कूलों में नतीजे कमजोर होने से लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजने को मजबूर होते थे लेकिन अब सरकारी स्कूलों का स्तर बेहतर हुआ है कि कई स्थानों पर विद्यार्थी निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। सरकारी शिक्षा व्यवस्था मजबूत होने से समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। जन सुनवाई में मंत्री ने बिजली, पानी, पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस अवसर पर डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, बिजली निगम के एसडीओ नरेंद्र जागलान व प्रदीप गुलिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें