फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मायके लेकर गया पति, पीछे से मकान से 40 हजार रुपये व सोने के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने इंदिरा विहार कॉलोनी में एक मकान के ताले तोड़कर नकदी व सोने के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपाल पुत्र धनपत राय निवासी इंदिरा विहार कॉलोनी, नुरवाला ने बताया कि वो 26 जनवरी को अपनी पत्नी को लेकर किसी काम से उसके मायके गया था। घर पर कोई नहीं था। बुधवार सुबह उसके पास उसके पड़ोसी का फोन आया। उसने बताया कि उसके मकान के दरवाले खुले हुए हैं। उसने घर आकर देखा तो उसके मकान के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से सामान बाहर बिखरा हुआ था। अलमारी से 40 हजार रुपये व सोने का ओम चोरी था। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को जल्द पकड़कर उसका चोरी सामान बरामद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें