पानीपत। आईओसीएल रिफाइनरी में तैनात मुख्य प्रबंधक के घर से चोर एक सूटकेस चोरी कर ले गए हैं। जिसमें उनके जरूरी दस्तावेज थे। इसके साथ ही चोर कुछ जेवरात भी ले गए है।
मुख्य प्रबंधक बृजेंद्र कुमार मीना ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिफाइनरी के ही सरकारी आवास में रहते हैं। शनिवार को वह अपने परिवार के साथ मथुरा गए थे। रविवार सुबह को उनके पास फोन आया कि उनके आवास का दरवाजा खुला है। जब वह आवास पर आए तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोर कमरे से जेवरात व सूटकेस ले गए है। सूटकेस में जरूरी दस्तावेज थे। संवाद