पानीपत। पानीपत के शिवाजी स्टडियम में आयोजित हिंद दी चादर लाइड एंड साउंड शो के दौरान नाटक प्रस्तु?
- फोटो : Panipat
पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में ‘हिंद दी चादर’ लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया कार्यक्रम में शामिल हुए। लाइट एंड साउंड शो में पटियाला से आई कलाकारों की टीम ने हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के समन्वय के साथ स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में नाटक का मंचन किया। थियेटर कलाकारों ने नाटक में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदानों का चित्रण किया। दृश्यों में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सबको भाव-विभोर कर दिया।
टीम ने प्रस्तुति में बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के पिता गुरु हरगोविंद साहिब सिखों के छठे गुरु थे। वे मुगलों के साथ अपने धर्म की रक्षा के लिए लड़ाइयां लड़ रहे थे। कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया ने कहा कि बचपन में ही श्री गुरु तेग बहादुर जी ने कई युद्धों में भाग लिया। इस कारण उनका नाम गुरु तेग बहादुर पड़ा। इसके बाद श्री गुरु तेग बहादुर जी भगवान भक्ति में लीन हो गए। इस बीच सिख धर्म के सातवें श्री गुरु हरिराय व आठवें श्री गुरु हरिकृष्ण रहें। उनके बाद नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी बने।
कार्यक्रम में पंजाब से आई लाइट एंड साउंड शो की टीम में नाटक मंचन के लेखक सरदार रवेंदर सोढ़ी, डायरेक्टर जोगा सिंह खेवा, औरंगजेब रोल में रेवन 30 व काजी हरीश खुराना ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज,मेयर अवनीत कौर, पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उपायुक्त सुशील सारवान, पूर्व मेयर व वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार भूपेंद्र सिंह सहित सिख धर्म के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पानीपत। पानीपत के शिवाजी स्टडियम में आयोजित हिंद दी चादर लाइड एंड साउंड शो के दौरान नाटक प्रस्तु?- फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत के शिवाजी स्टडियम में आयोजित हिंद दी चादर लाइड एंड साउंड शो के दौरान मौजूद मेयर अव- फोटो : Panipat