समालखा। जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा गांव स्थित रिसॉर्ट के पास रविवार रात को सामान से लोड कंटेनर में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। समालखा से दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना में कंटेनर का अगला केबिन व कुछ सामान जल गया। इस दौरान जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। हल्दाना पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार के ने बताया की पानीपत से सामान से लोड कंटेनर दिल्ली की तरफ जा रहा था। रविवार रात करीब 9:30 बजे पट्टीकल्याणा रिसोर्ट के पास पहुंचा तो कंटेनर के अगले हिस्से में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने पर चालक कैबिन से निकल गया। वहीं देखते ही देखते कैबिन में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी। चालक के न मिलने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। फायर अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि कंटेनर में आग लगने की सूचना पाकर फायर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के बाद चालक मौके से भाग गया जबकि सामान मालिक मौजूद रहे।