फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले में तूड़ी भरते वक्त बिजली की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कप्तान नगर के श्रीराम चौक पर ट्राले में तूड़ी भरते वक्त एक प्रवासी युवक की बिजली के खंभे की चपेट में आने से मौत हो गई। जन आवाज सोसायटी ने इसको बिजली निगम की लापरवाही करार देते हुए श्रमिक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। किला थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन

रोशन (20) पुत्र श्रवेश मूल रूप से बिहार के शिवहर जिले का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ अनाज मंडी के पास रहता था। रोशन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे धीरज और नीरज हैं। रोशन ट्रालों में तूड़ी करने का काम करता था। बुधवार दोपहर को रोशन कप्तान नगर के श्रीराम चौक पर ट्राले में तूड़ी भर रहा था। इसी वक्त बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया। खंभे में पहले से करंट दौड़ रहा था। करंट के झटके से रोशन दूर जाकर गिरा और बेहोश हो गया। साथी मजदूर उसे सिविल अस्पताल में लेकर आए। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। जन आवाज सोसायटी के अध्यक्ष जोगेंद्र स्वामी का आरोप है कि ये हादसा बिजली निगम की लापरवाही से हुआ है। समय समय पर उनको बिजली के खंभों की जांच करनी चाहिए थी। रोशन की मौत का जिम्मेदार बिजली निगम है। निगम की ओर से रोशन के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें