पानीपत। बडौली गांव में विशाल (21) ने शुक्रवार शाम के समय रजापुर के खेतों में लोहे के तार से फंदा लगाकर जान दे दी। वह कुछ ही देर पहले अपने एक दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी से लौटा था।
थाना सदर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रजापुर गांव के नजदीक खेतों में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त बडौली गांव के विशाल (21) के रूप में हुई है। विशाल का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कोठे के अंदर लोहे के गाटर से लटका हुआ मिला। उसका शव लोहे के तार से बने फंदे से लटका मिला है। शव के तार के फंदे से लटके होने और पार्टी से लौटने के तुरंत बाद हुई इस घटना ने कई सवाल भी उठ रहे हैं। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। थाना सदर के प्रभारी गुलशन ने बताया कि परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है।