पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र की किशनपुरा चौकी क्षेत्र में फंदा लगाकर श्रमिक अभिनेश (23) ने आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से यूपी के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले थे और पानीपत की किशनपुरा कॉलोनी में रहकर एक फैक्टरी में काम करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल ने बताया कि बुधवार रात को करीब 10 बजे सूचना मिली कि किशनपुर में एक कमरे में युवक ने फंदा लगा लिया है। तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त यूपी के सुल्तानपुर निवासी अभिनेश के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अभिनेश पानीपत की किशनपुरा कॉलोनी में रहकर फैक्टरी में काम करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। लेकिन वीरवार रात तक परिजन पानीपत नहीं पहुंच पाए थे। संवाद