फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्रुप डी के 300 उम्मीदवारों का मेडिकल करने का कार्य तेज, डॉक्टरों ने छुट्टी के दिन भी संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डी-ग्रुप में नव चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल का काम दो दिन से जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है। यहां करीब 300 उम्मीदवारों का मेडिकल किया जाना है। इनमें कई मास्टर डिग्रीधारक हैं। वे अब ग्रुप डी में ज्वाइन कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी मेडिकल किया। शनिवार को मेडिकल कराने वालों की पूरा दिन लंबी लाइन लगी रही। महिला उम्मीदवारों को लाइन में खड़े होने में काफी परेशानी उठाई।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को सुबह ही ग्रुप डी के उम्मीदवारों के मेडिकल शुरू किए गए। ओपीडी की पर्ची से लेकर मेडिकल कराने तक की लंबी लाइन लगी रही। उनकी पर्ची के बाद आंख, नाक व कान की जांच की। इसके बाद दूसरे जांच किए गए। पांच-छह डॉक्टरों के पैनल के बाद उनका मेडिकल बना। इसमें सुबह से दोपहर तक का समय लगा। कई उम्मीदवार किसी प्रकार की कमी मिलने पर देर शाम तक लगे रहे।
मेडिकल के साथ कराया जा रहा ज्वाइन
ग्रुप डी के नव चयनित उम्मीदवारों को दो दिन में ज्वाइन कराना है। सरकारी कार्यालयों में भी इनकी ज्वाइनिंग कराई जा रही है। इसमें मेडिकल सबसे बड़ा है। सीएमओ कार्यालय के बाहर वेरिफिकेशन के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। डिप्टी सीएमओ डाॅ. बिजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर के बाद मेडिकल शुरू किया जाता है। यहां संबंधित विशेषज्ञ उम्मीदवारों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। आंखों का टेस्ट में कलर ब्लाइंडनेस के साथ अन्य कई जांच में समय लग रहा है। रेडियोलोजिस्ट विभाग में जांच में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल के लिए पूरा दिन करना पड़ता है इंतजार
सुमित, वीरेंद्र व मुकेश ने बताया कि उनको ग्रुप डी में नौकरी की खुशी है। जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं हैं। यहां एक उम्मीदवार को अपेक्षाकृत समय लग रहा है। पूरा दिन खड़ा रहने से थकान हो जाती है। सुबह से शाम तक कुछ खाने तक समय नहीं मिल पाता। मेडिकल के लिए दो या अधिक पैनल बनाने चाहिए। ताकि उम्मीदवारों को कम समय में पूरा मेडिकल किया जा सकें।
वर्जन :
सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि डी ग्रुप ज्वाइनिंग करने वालों के छुट्टी के दिन मेडिकल बनाए गए हैं। रविवार को भी मेडिकल करने का कार्य किया जाएगा। सभी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें