फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला ने नदी में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना पुल के पास एक महिला नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर नदी पर तैनात फ्लड पीएसी के जवानों ने कुछ देर बाद महिला को नदी से निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वीरवार की दोपहर करीब ढाई बजे सनौली बार्डर पर एक महिला घाट पर चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रही थी। कुछ देर वहां बैठने के बाद उसने अचानक यमुना नदी में छलांग लगा दी। जिसे देखकर कैराना थाने की पुलिस ने महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने महिला को नदी से बाहर निकाल लिया और पास के अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है। उसके हाथ में कलावा भी बंधा हुआ है। कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि शव को कैराना के अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। शिनाख्त के लिए पानीपत पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें