फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Wed, 01 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मंडी में सुखाने के लिए फैलाया धान। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आ गया। मंगलवार दोपहर के समय जिले में बूंदाबांदी हुई। धान के सीजन में बूंदाबांदी और बादल छाने के बाद किसानों के माथे पर पसीना आ गया। उन्हें खेत के साथ मंडी तक धान भीगने का डर सताने लगा। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार को भी बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। अगले सप्ताह सोमवार व मंगलवार को मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
धान की 1509 और पीआर किस्म की कटाई का काम चल रहा है। किसान धान को खेत से सीधा मंडी में लेकर आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मौसम में एक साथ बदलाव आया। हल्के बादल छाने के साथ हवा चल पड़ी। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेष आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलाव आया है। वीरवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को भी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले-मंडी में सुरक्षित नहीं अनाज
किसान बलराज और अमित ने बताया कि धान कटाई का सीजन चल रहा है। इस समय मौसम में बदलाव से फसल को नुकसान हो जाएगा। मंडी में भी पर्याप्त शेड नहीं हैं। इससे मंडी में भी धान भीगने का डर बना हुआ है। वहीं 1121 किस्म में अब दाना बन रहा है। इस समय बारिश आने पर 1121 किस्म भी खराब होने का डर है।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें