फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम साफ रहने की संभावना, बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
दिनभर आसमान में खिली रही धूप। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। बारिश के तीन दिन बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई, ऐसे में दिन के समय खिली धूप में भी लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। सुबह और शाम को कोहरा छाया रहा, इससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विशेषज्ञ ने अगले कई दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को हुई बारिश के बाद सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है। मंगलवार को सुबह कोहरा छाने से दृश्यता 15 से 20 मीटर रही। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही जिससे लोगों को परेशानी हुई। मंगलवार को हवा चलने से खिली धूप भी बेअसर रही। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। कारद निवासी काजल ने बताया कि वह सुबह पानीपत कॉलेज जाती है, उसे पहले कॉलेज पहुंचने में 40 मिनट का समय लगता था लेकिन अब एक घंटे से ज्यादा का समय लगने लगा है।
सुबह के समय कोहरा होने से वाहनों की गति धीमी रहने लगी है, इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सुबह-शाम आने-जाने में समस्या होने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें