फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने दी घेराव की चेतावनी

Thu, 02 Jan 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। क्षेत्र के गांव नौहरा, शोदापुर, रामनगर, जीतगढ़ और बिंझौल के ग्रामीणाें ने बिजली विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पहले हर रोज दोपहर के समय 12 बजे बिजली आती थी और दो बजे तक चलती थी।
विज्ञापन


परंतु पिछले 20 दिनों से बिजली दो की बजाए मात्र आधा घंटा ही चल रही है। इसके कारण लोगो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सेवा, जीवन दास, सुभाष, प्रेम, सुशील, अमरनाथ, बलविंद्र, गुरमीत, जोगेंद्र और समर सिंह ने बताया कि बार-बार शिकायत  विभाग के छोटे से लेकर बडे़ अधिकारी तक दे चुके है।
विज्ञापन


कोई ध्यान नही दे रहा इसी कारण बिजली विभाग को पांच दिन का समय दिया है अगर उनकी समस्या हल नही हुई तो वो संबंधित एसडीओ का घेराव करेंगे।

वर्जन
कई बार फाल्ट आने के कारण लाइन बंद हो जाती है, दूसरा कोई कारण नहीं है।
नफे सिंह, र्जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें