फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वैसर के ग्रामीणों ने की बराबर मुआवजे की मांग

विज्ञापन
जनता समाधान ​शिविर में उपायुक्त को समस्या बताते फरियादी। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
पानीपत। रिफाइनरी की तेल पाइपलाइन का मामला सोमवार को जनता समाधान शिविर में पहुंच गया। वैसर के ग्रामीणों ने इससे नुकसान के आरोप लगाए और दूसरे गांवों के किसानों के बराबर मुआवजा देने की मांग की। इनके साथ दरबार में 71 समस्याएं पहुंचीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागाध्यक्षों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वैसर गांव के सुमित, सुखवीर, हरदीप, विनोद, सुरेश, महेंद्र व भगवान सिंह ने बताया कि गांव से तेल पाइपलाइन से बहुत नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से पाइपलाइन का रेट दूसरे गांव के बराबर दिलवाने की मांग की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को कार्य करने के आदेश दिए। किशनपुरा की आशा ने वोटर कार्ड में जन्म तिथि ठीक कराने की मांग की। अशोक नगर के विक्की ने आबादी के अंदर एक व्यक्ति द्वारा पशु डेयरी चलाकर गंदगी फैलाने के आरोप लगाए। उनका आरोप है कि वे आपत्ति जताते हैं तो लड़ाई करने को आगे आते हैं। हनुमते समिति ने सिवाह गांव के सामान्य बस स्टैंड के पास एक एकड़ खाली जमीन 33 वर्ष के लिए पट्टे पर लेने की मांग की। उन्होंने यहां सामूहिक आयोजन के लिए शेड बनाने और गरीब बच्चों के लिए अस्थायी भवन बनाने की बात कही।
खलीला माजरा की अर्चना देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए आर्थिक मदद की मांग की। सोहन देवी ने बिजली बिल माफ कराने की मांग की। अटावला के कर्मवीर ने सोलर पंप लगवाने की मांग की। इस मौके पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण, निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, नगराधीश टीनू पोसवाल, एमडी शुगरमिल मनदीप व डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें