फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साथ गईं दो किशोरियां करना चाहती थीं शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंचकूला में पानीपत की युवती पर चाकू से हमले के मामले में नया मोड़ आया है। घायल युवती ने पानीपत पहुंचकर खुलासा किया है कि उसके साथ गई दो किशोरी आपस में शादी करना चाहती थी। लेकिन यह घटना होने से वह वापस चली आई थी। जिससे शादी करने की योजना फेल हो गई थी। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बीते 12 जून को पानीपत की एक कॉलोनी निवासी युवती एक स्टोर पर काम करती थी। जहां पर उसके साथ 15-16 साल की दो किशोरियों भी काम करती थी। उन्होंने एक साथ बद्दी पहुंचकर काम करने का प्लान बनाया था। इसी बीच वह दोनों किशोरियों और एक युवक विशाल के साथ पंचकूला चली गई थी। जहां पर वह अपने एक जानकार के यहां पर रुकी थी। 16 जून को युवक के साथ उसका विवाद हो गया था। आरोपी युवक विशाल ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसका मुकदमा भी पंचकूला में दर्ज हुआ था। युवती को पीजीआई में चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।
शनिवार को युवती पानीपत वापस लौट आई। पानीपत लौटने के बाद नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने युवती से बात की। उसने बताया कि वह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। आरोपी युवक उस पर साथ चलने के लिए दबाव बना रहा था। युवती ने बताया कि उसके साथ गई किशोरी भी आपस में शादी करना चाहती थी। जिस कारण वह यहां से गए थे। घटना के बाद पुलिस ने उन्हें वापस परिजनों को सौंप दिया गया था। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि मामले को लेकर पानीपत के किसी भी थाने में कोई शिकायत दर्ज नही है। अब यह मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें