फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफाइनरी के कर्मी से बदमाशों ने छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। झपटमार ने रिफाइनरी के गेट नंबर चार के सामने रिफाइनरी के कर्मी से मोबाइल छीन लिया। कर्मी ड्यूटी कर अपने कमरे पर जा रहा था। कर्मी ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिफाइनरी के पास स्थित राधे कॉलोनी निवासी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के गांव पडरौना गांव का रहने वाला है। वह पानीपत रिफाइनरी में एलटी कंपनी में काम करता है। वह वीरवार शाम चार बजे कंपनी में काम करके अपने कमरे पर जा रहा था। जब वह रिफाइनरी के गेट नंबर चार के पास पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल चालक आया उसने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें