फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक नहीं हटाया, दिनभर परेशान रहे वाहन चालक

Thu, 06 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
असंध रोड पर अनेजा पट्रोल पंप के सामने ​डिवाइडर से टकराया ट्रक। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

पानीपत। पीडब्ल्यूडी और पुलिस की लापरवाही के कारण असंध रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों व अन्य लोगों को बुधवार को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक करीब 18 घंटे तक बीच रास्ते में खड़ा रहा। पुलिस ने दिनभर ट्रक हटाने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में शाम के समय जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने नो एंट्री खत्म होने के बाद रात को 10 बजे ट्रक हटाने की बात कही है।

चालक हरदीप ने बताया वह हिमाचल से ट्रक में सामान लेकर पानीपत आया था। बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे असंध नाके से रामलाल चौक की तरफ आ रहा था। असंध रोड पर अनेजा पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर गहरा गड्ढा बना है। चालक ने गड्ढे से बचने का प्रयास किया तो ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे ट्रक के अगले दोनों पहियों का एक्शन टूट गया। इससे डिवाइडर भी टूट गया। चालक ने इस बारे में मालिक को अवगत कराया। सुबह के समय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाने के बजाय ऐसे ही छोड़ दिया। ऐसे में शहर की ओर आने वाली लेन पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। कई दोपहिया व दूसरे वाहन चालक हादसा होने से बचे।
विज्ञापन


हरीबाग कॉलोनी के रमेश और हरेंद्र ने बताया कि असंध रोड के बीच में डिवाइडर बनाकर दो लेन का बनाया है। असंध नाके से रामलाल चौक जाने वाली लेन पर अनेजा पेट्रोल पंप के सामने 15 दिन से गहरा गड्ढा बना है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने अब तक गड्ढा नहीं भरवाया है। ऐसे में लोगों को हादसे का डर रहता है।
विज्ञापन

असंध रोड पर बुधवार तड़के एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया था। नो एंट्री के चलते दूसरा ट्रक नहीं लाया जा सकता था। रात को सामान दूसरे ट्रक में लोड कराकर ट्रक को बाहर निकाला है।

- देवेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस पुराना औद्योगिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें