समालखा। युवक पर चाकू से हमला करने का तीसरा आरोपी चुलकाना निवासी राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना समालखा पुलिस ने मंगलवार शाम को आरोपी को मनाना मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। थाना समालखा प्रभारी दीपक ने बताया कि चुलकाना निवासी अजय ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उनका बेटा आईटीआई में पढ़ाई करता है। दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए गया था। जहां पर नीशु, रविकांत, राजू व दो तीन अन्य हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी नितिन उर्फ निशु और रविकांत को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार शाम को पुलिस ने तीसरे आरोपी राजू को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने के की बात स्वीकार की है। संवाद