माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। डीसी साहब, बबैल रोड पर एक झोला छाप डिग्री वाला डॉक्टर का बोर्ड लगाकर लोगों का इलाज कर रहा है। इससे लोगों की जान की बनी हुई है। वे मजबूरी में दवा ले लेते हैं तो स्वस्थ भी नहीं पा रहे हैं। इस तरह मोटा पैसा खर्च करना पड़ता है।
यह शिकायत बबैल रोड निवासी अंबरीश ने माधान शिविर में उपायुक्त के सामने रखी। आरोप हैं कि झोला छाप दुकान के बाहर डॉ. डिग्री वाले डॉ. के बोर्ड की आड़ में दुकान चला रहा। झोला छाप पर कार्रवाई करने की मांग की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को इस मामले में जांच के निर्देश दिए। वहीं समाधान शिविर में 74 शिकायत पहुंची। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जनता समाधान शिविर हमारी प्राथमिकता है, बाकी कार्य बाद में हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ये समाधान शिविर जनता की समस्याओं के निदान को लेकर लगाए जा रहे हैं। अगर अधिकारी ही समाधान शिविर में नहीं पहुंचे तो नागरिकों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की समस्याएं विभिन्न विभागों से जुड़ी हैं। उनका समाधान दिखाई देना चाहिए। इसमें रूचि न लेने वाले अधिकारियों खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। । पुलिस अधीक्षक लाकेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं का जल्द निदान के निर्देश दिए।
इस तरह पहुंची शिकायत : कलीराम बंसल ने विशाल मार्केट में सीवर लगवाने की मांग की। अमित ने राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। संगीता वासी परशुराम कॉलोनी ने बताया कि मकान के गेट के सामने बिजली का खंभा लगा है। जिससे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उपायुक्त ने बिजली निगम अधिकारी को जांच के आदेश दिए। यशपाल ने प्रशासन से उनके घर में चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने करी मांग की। चंद्रभान ने जन्म प्रमाण पत्र में तिथि सही कराने की मांग की।
इंद्रजीत ने प्रशासन से उनका वेतन न देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, सीईओ जिला परिषद नरेंद्र पाल मलिक, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, डीएफएससी नीतू, ईएसआई से डॉ. आरती, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, आयुष विभाग के डॉ. संजय राजपाल, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप व पशु चिकित्सक डॉ. अशोक लोहान मौजूद रहे।