फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन दिवसीय समागम का सुख शांति व समृद्धि की अरदास से समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डेरा बाबा जोध सचियार में तीन दिवसीय समागम का मंगलवार को सुख शांति व समृद्धि की अरदास के साथ समापन हुआ। वैसाखी पर तीन दिवसीय समागम में प्रदेश व देश से लाखों की संख्या में संगत ने बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एंड बीआर मंत्री रणबीर गंगवा, मेयर कोमल सैनी व शहरी विधायक प्रमोद विज ने बाबा से आशीर्वाद लिया। डेरा बाबा जोध सचियार के प्रधान सेवादार एवं हांसी के विधायक विनोद भयाना ने सबका स्वागत किया। विनोद भयाना ने बताया कि बाबा की समाधि पर लाखों श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर मनोकामनाएं मांगी। प्रधान सेवादार ने बताया कि 183 अखंड पाठ रखवाए गए। भयाना परिवार के पूर्वजों ने बाबा की समाधि बनाई। समाधि की इतनी मान्यता है कि जो भी बाबा का भक्त समाध पर मत्था टेकने के साथ चलिया रखता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रधान ने बताया कि अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया से भी बाबा के भक्तों ने अखंड पाठ रखवाया था। महासचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय वैसाखी पर्व पर लंगर सेवा में भाई हरभजन भयाना ,दरबार सेवा जसवंत सिंह ,जोड़ा घर सुरेश बजाज व महिला सेवा दल शिल्पा सभी ने अपनी टीम के साथ सेवाएं देकर बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सरपरस्त रामनाथ भयाना, अजीत सिंह भयाना, खजांची वेद बठला, सहसचिव राकेश भयाना, कार्यकारिणी सदस्य अरुण भयाना, नरेंद्र भयाना हांसी वाले, नरेंद्र भयाना गुरुग्राम वाले, कमल भयाना, जसपाल भयाना, संदीप भयाना, अरविंद भयाना, यशपाल ग्रोवर व गुलशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें