फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की कार के चारों टायर खोल ले गए चोर

विज्ञापन
The thieves took away all the tires of the engineer's car - फोटो : Panipat
विज्ञापन
मॉडल टाउन के शांति नगर में चोरों ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की गाड़ी के टायर चोरी कर उसे ईंटों पर रखकर फरार हो गए। अधिकारी ने सुबह साढ़े बजे बाहर निकलकर देखा तो गाड़ी के टायर चोरी मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शांति नगर निवासी जींद नगर निगम में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राज सिंह पूनिया ने बताया कि उन्होंने मकान के साइड में पड़े खाली प्लाट के अंदर एक मार्च की रात साढ़े नौ बजे स्विफ्ट कार खड़ी की थी। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे कार ईंटों पर खड़ी मिली। कार के चारों टायर चोरी थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस को चोरी होने की सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने तीन घंटे बाद इस मामले की सुध ली और मौके पर पहुंचे। कॉलोनी निवासियों ने कहा कि उनकी कॉलोनी में दो दिन में यह दूसरी चोरी है, वह असुरक्षित है। पुलिस से गश्त बढ़ाने की अपील की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, अब वे चौकीदार रख लेंगे।
एक माह पहले चोरी होने से बच चुकी कार
एक्सईएन राहुल पूनिया ने कहा कि एक सप्ताह में चोर दो गाड़ियों में पहले चोरी करने का प्रयास कर चुके है। उन्होंने कहा कि एक गाड़ी में नट बोल्ट खोलने का प्रयास किया तो नट टूट गया, जिसमें वह असफल हुए और फरार हो गए। दो दिन बाद वह दोबारा आए और दूसरी गाड़ी में नटबोल्ट खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला तो वह दोबारा फरार हो गए। अब तीसरी बार उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया। एक माह भी कार चोरी करने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें