तहसील कैंप के प्रकाश नगर से एक परिवार बेटी के ससुराल यूपी, बुलंदशहर गया था। एक मार्च को डाकिया घर डाक लेकर पहुंचा, लेकिन आवाज लगाने पर मालिक बाहर नहीं आया तो पड़ोसी उसके पास पहुंचे। मकान का दरवाजा खुला देख पड़ोसियों ने मालिक को सूचना दी। मालिक परिवार के साथ घर पहुंचा तो 2.43 लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के गहने चोरी मिले। उन्होंने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रकाश नगर, तहसील कैंप निवासी रहीस खान ने बताया कि वह 27 फरवरी को परिवार समेत यूपी के जिला बुलंदशहर में बेटी की ससुराल गया था। एक मार्च को पड़ोसियों ने फोन कर घर के ताले टूटने की सूचना दी। सामान चंक करने पर सोने के टॉप्स, सोने के सेट, पाजेब की जोड़ी, छह घड़ी, एक चांदी का कड़ा, एक सोने की चेन, एक अंगूठी और 2.43 लाख रुपये नकद चोरी मिले।