फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिवार को कमरे में बंद कर गहने, नकदी और मोबाइल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। वीरवार रात को शहर के वार्ड- 4 की गांधी काॅलोनी में चोरों परिवार को सोते हुए कमरे में बंद कर दूसरे कमरों से सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। समालखा थाना की पुलिस ने चोरी की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रवीण के मकान में किराये पर रहता है। वह वीरवार की रात को अपने कमरे में सोए हुए थे। उनके सोने के बाद कमरे की बाहर से कूंडी लगाकर चोरों ने मकान के दूसरे कमरे में रखे गैस सिलिंडर व जेवरात चोरी कर ले गए। इनमें नाक का सोने का कोका, सोने की अगूंठी, चांदी के पांच सिक्के, पैरों की चुटकी और ऊपर के कमरे की छत उखाड़ कर उसमें रखे पांच हजार रुपजे, तीन मोबाइल व पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में तीन-चार हजार रुपये थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें