पानीपत। श्री महादेव अमरनाथ सेवा समिति द्वारा तीन जुलाई से नौ अगस्त तक अमरनाथ यात्रा पर नागाकोटी पड़ाव पर विशाल भंडारा लगाया जाएगा।
भंडारे के लिए राशन व अन्य सामान लेकर समिति का एक दल सोमवार को जम्मू के लिए रवाना होगा। समिति द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान 23वां भंडारा लगाया जाएगा। महादेव के भक्तों की सेवा के लिए शहर के कई अन्य संस्थान भी आगे आए हैं जो भंडारे में अपना सहयोग देंगे। समिति के चेयरमैन विजय जैन ने बताया कि पिछले 22 साल से समिति द्वारा भंडारा लगाया जा रहा है।
इस साल समिति 23वां भंडारा लगाएगी। इसके लिए चार सदस्यों का एक दल सोमवार को अमरनाथ के लिए रवाना होगा। भंडारा तीन जुलाई से नौ अगस्त तक चलेगा। भंडारे के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री लेकर दल जाएगा। भंडारे में खाद्य सामग्री के साथ दवा, कंबल व रहने की व्यवस्था की जाएगी। संवाद