फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध यूनीपोल हटाने गई टीम का मच्छरौली में विरोध, पहले दिन 25 हटाए

Sat, 29 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जीटी रोड पर अवैध यूनिपोट हटाते टीम। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर अवैध यूनीपोल के फैले जाल पर प्रशासन ने शुक्रवार को विरोध के बीच बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने इस बार डीटीपी और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की बजाय नगर निगम अधिकारियों की देखरेख में कार्रवाई की। मच्छरौली गांव में लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान लोग जेसीबी के आगे खड़े हो गए। अधिकारियों ने समालखा थाना से और पुलिस बल बुलाया। इसके बाद लोग पीछे हट गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक काम बंद रहा। अधिकारियों ने जीटी रोड से 25 यूनीपोल हटाए।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम एक्सईएन गोपाल कलावत की देखरेख में एटीपी जितेंद्र कुमार और एसडीओ रिंकू की देखरेख में जीटी रोड रोहतक बाईपास से यूनीपोल हटाने की कार्रवाई दोपहर बाद 12 बजे से शुरू की। टीम ने मच्छरौली गांव के अड्डे पर पहुंची तो कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। रणबीर और जितेंद्र ने कहा कि यूनीपोल जीटी रोड से दूर और प्राइवेट जमीन में खड़े किए हैं। अधिकारी इस तरह किसी की जमीन पर कार्रवाई नहीं कर सकते। उनके साथ कुछ और लोग आगे आ गए। वे जेसीबी और मशीनों के आगे खड़े हो गए। अधिकारियों को यूनीपोल हटाने की कार्रवाई बंद करनी पड़ी। समालखा थाना से अतिरिक्त पुलिसबल बुलाया गया। पुलिस टीम ने लोगों को समझाया और विरोध करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। लोग इसके बाद पीछे हट गए। टीम ने इसके बाद हलदाना बॉर्डर तक सायं पांच बजे तक कार्रवाई चलाई।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने यूनीपोल हटाने के लिए वीरवार को ही टीम गठित की थी। नगर निगम एक्सईएन गोपाल कलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया था। टीम ने अगले दिन शुक्रवार को ही कार्रवाई शुरू कर दी। एक्सईएन कलावत ने बताया कि जीटी रोड के साथ अवैध रूप से यूनीपोल लगाए गए हैं। इससे सरकार को राजस्व को नुकसान हो रहा है। यूनीपोल हटाने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड पर अवैध यूनिपोट हटाते टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें