फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-राधा रास का सुनाया प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर मंडी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में शुक्रवार को गोवर्धन से पधारे पं. नरेश व्यास बृजवासी ने भगवान शंकर के गोपी रूप में आने का प्रसंग सुनाया और कहा कि भगवान शंकर ने कृष्ण-राधा संग रास में नृत्य किया। उन्होंने महा रास प्रसंग का विस्तार से प्रसंग सुनाया और कहा कि भगवान कृष्ण ने रुक्मणि से विवाह धूमधाम से किया।
विज्ञापन

पं. नरेश व्यास ने गोवर्धन पूजा का भी प्रसंग सुनाया और कहा कि भगवान कृष्ण ने इंद्र का अहंकार भंग किया। उन्होंने भक्तों को बताया कि कलयुग में जो मनुष्य गोवर्धन पूजा और परिक्रमा करेगा, उसकी मनोकामना पूरी होगी। उन्होंने सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें