समालखा। जनता सरकार मोर्चा द्वारा शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न संगठनों की उपस्थिति में समालखा पीपल चौक पर तीनों शहीदों की मूर्ति की स्थापना की गई। साथ ही चौक का नामकरण शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक के नाम से किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन सचिन सहारनपुर और अंकुश खोखर ने किया। कार्यक्रम संयोजन रवींद्र भारतीय द्वारा किया गया।
रवींद्र भारतीय ने कहा कि जेएसएम का प्रत्येक क्रांतिकारी सिर पर कफन बांधकर निकला है और जन, जल, जंगल, ज़मीन, जानवर, रोटी, बेटी, माटी का अधिकार और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेकर निकले हैं। जनता सरकार मोर्चा का मुख्य उद्देश्य धर्म से पूंजीवाद का खात्मा करना है । सत्यप्रकाश भारत ने बताया कि कैसे परिवार, समाज टूटता जा रहा है और देश में अपराध, नशा, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। जिसको मिलकर अपनी भारतीय परंपरा ही समाप्त कर सकती है। वीरेंद्र सिसोदिया ने बताया कि डब्ल्यूएफआई (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ) की नीतियों की निंदा की। इस अवसर पर समालखा के आसपास गांवों के लोग, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भारत स्वागत मंच से सत्यप्रकाश भारत, अनिता सुदकन, पूनम बल्हारा, स्वाति, कीर्ति गाहल्याण, लीला प्रधान खटकड़ खाप, रणबीर गोहाना, राज डबास, शुभम मान, आशीष, गौरव, कर्ण पाल और वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।