पानीपत। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के राज्य प्रधान सतपाल संधू ने शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालबत्ती में शिक्षकों की समस्याएं सुनी। बैठक में पीजीटी पदनाम, कन्फर्मेशन, सीसीएल, एचआरए बढ़ोतरी, कैशलेस मेडिकल सुविधा, होम लोन, ट्रांसफर ड्राइव और बीएलओ नियुक्ति जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उनके साथ राज्य उपप्रधान संजय देशवाल और राज्य प्रेस सचिव अजीत चंदेलिया पहुंचे। वे खंड प्रधान संदीप खर्ब के निमंत्रण पर यहां आए थे।
महिला प्राध्यापिकाओं ने सीसीएल पारदर्शिता पर जोर दिया। प्रधान ने सभी मुद्दों पर शिक्षकों को वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान संदीप कौशिक, नरेंद्र शर्मा, नरेंद्र मान, विपिन कुंडू, मुकेश शास्त्री, दीपक मित्तल, सत्यपाल, अनिल रोहिल्ला, सुमन, मोनिका आर्य व नीलम उपस्थित रही। संवाद