फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वेयर हाउस के सेवानिवृत डीएम के बेटे ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा वेयर हाउस से सेवानिवृत डीएम के बेटे ने शनिवार को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक वह पत्नी और दो बेटियों के जाने के बाद मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और पिछले साल भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। उसने इस बार सल्फॉस के दो पैकेट गोली के खा लिए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

देसराज कॉलोनी निवासी रामकंवर ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा वेयर हाउस में डीएम के पद से सेवानिवृत हुआ है। उसके बेटे नवीन कुमार (46) की नरेला-दिल्ली में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान थी। उसकी शादी 2004 में हुई थी। नवीन शादी के ढाई महीने बाद ही पत्नी और दो बेटियों के साथ नरेला के पाना उदयान स्थित मकान में रहने लगा। उसकी पत्नी 2021 में अपने मायके चली गई। इसके बाद वह तनाव में रहने लगा। 27 जुलाई 2024 को वह उसके पास पानीपत में आ गया। यहां उसने उसका इलाज शुरू कराया। नवीन शनिवार दोपहर को देवी मंदिर जाने की कहकर घर से निकला था और कुछ देर बाद वापस घर आ गया। उसने एक रोटी खाई और छत पर धूप में बैठने की कहकर चला गया। वह 15-20 मिनट बाद वापस आया और उसे बताया कि उसने सल्फास की गोली खा ली। वह उसको लेकर जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें