फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अस्पताल पहुंचा सपेरा, बोला- मैं करूंगा इलाज

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे सपेरे से बातचीत करती डॉ. सुखदीप कौर। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक सपेरा सांप के काटे श्रमिक का उपचार करने पहुंच गया। उस समय मरीज का वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा था।
स्वास्थ्यकर्मियों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने उसे बाहर जाने को कहा। सपेरे ने दावा किया है कि वह गारंटी से मरीज का इलाज कर देगा। चिकित्सकों ने उसे रोक दिया। इसके बाद वह चला गया। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि अभी मरीज की हालत में कुछ सुधार है।
विज्ञापन

मामला जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मेहजुल पानीपत में रजापुर गांव में एक फैक्टरी में श्रमिक हैं। वह अपने साथियों के साथ फैक्टरी में रहते हैं। सोमवार रात को कमरे में सोते समय एक सांप ने मेहजुल को डस लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उनको नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने के कारण मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया। इसी बीच परिजनों ने किसी सपेरे से संपर्क किया और उसे नागरिक अस्पताल बुला लिया।
विज्ञापन

दोपहर को करीब 12 बजे सपेरा नागरिक अस्पताल पहुंच गया और सीधे मरीज के पास जाकर उसका अपने तरीके से उपचार शुरू कर दिया। इस दौरान सपेरे ने डॉक्टर से बात करते हुए दावा किया कि उनकी तीन पीढ़ी सांप पकड़ने, काटने का उपचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें